मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : पोक्सो एक्ट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : पोक्सो एक्ट का  मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। पोक्सो एक्ट के मामले में मुख्य आरोपी को महिला थाना एनआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 5 जुलाई 2024 को नाबालिक लड़की ने महिला थाना एनआईटी में पोक्सो एक्ट की धाराओं के अंतर्गत शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी डबुआ कालाेनी निवासी आशीष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का सहयोग करने के मामले में धारा 17 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत आरोपी की मां गुड्डी देवी को भी उपरोक्त मामले में गिरफ्तार किया है। आशीष से पूछताछ में सामने आया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। ऑटो चलाते समय पीड़िता से उसकी दोस्ती हो गई थी। वह उसे बहला फुसलाकर शादी करने की नियत से अपने साथ अपने घर ले आया और उसने पीड़िता के साथ अपने पिता व मां के सामने मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली तथा पीड़िता को अपने घर डबुआ में रखा। मामले में आरोपी के पिता अर्जुन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। नाबालिक पीड़िता को भी तलाश कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें