मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद: किसानों ने किसी प्रत्याशी को समर्थन देने की बात को नकारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद,। फरीदाबाद जिले के मोहना गांव में धरने पर बैठे पांच गांव

के किसानों ने किसी भी राजनीतिक पार्टी को समर्थन देने को लेकर साफ मना कर

दिया। धरना दे रहे किसानों ने बुधवार को कहा कि किसान किसी भी पार्टी का

समर्थन नहीं करते।

दरअसल राजनीतिक गलियारों में यह आवाज चल रही है

कि धरना कमेटी ने कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को समर्थन दे दिया है।

इस समर्थन पर पूछे गए सवाल पर धरना कमेटी के अध्यक्ष और सभी लोगों ने दो

टूक मना कर दिया है, साथ ही उन्होंने बकायदा चुनाव आयोग में एक लेटर लिखकर

यह साफ किया है कि वह किसी भी पार्टी या उम्मीदवार का समर्थन नहीं करते।

बुधवार

को मीडिया से बातचीत करते हुए धरना कमेटी ने बताया कि यह धरना पांच गांव

के ग्रामीणों की तरफ से चलाया जा रहा है। मोहना गांव पर ग्रीन एक्सप्रेस-वे

पर उतार-चढ़ाव की मांग को लेकर वह पिछले 7-8 महीने से धरने पर बैठे हैं।

उनके पास सभी राजनीतिक पार्टियों के लोग आ रहे हैं। परंतु अभी तक कमेटी ने

किसी भी पार्टी या उम्मीदवार को कोई भी समर्थन नहीं दिया है।

ऐसे

में कुछ लोग धरने को लेकर राजनीति कर रहे हैं। जो बिल्कुल गलत है ऐसे में

धरना कमेटी किसी भी पार्टी के समर्थन को स्वीकार नहीं करती। इस बात को लेकर

धरना कमेटी की ओर से एक लेटर चुनाव आयोग को लिखा गया है। जिसमें उन्होंने

साफ किया है कि धरना कमेटी किसी भी पार्टी के समर्थन में नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें