मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : हिंदू समुदाय ने मस्जिद में की सेवा,मुस्लिमों ने मनाई ईद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद। जिले में आज शनिवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह शहर की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने करीब 600 जवानों की तैनाती की थी। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। खास बात यह रही कि हिंदू समुदाय के लोग भी मस्जिदों में पहुंचे और सेवा में सहयोग किया। बल्लभगढ़ की ऊंचा गांव स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जमालुद्दीन ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं और देशवासियों से सभी धर्मों का सम्मान करने की अपील की। मौलाना ने कहा कि जिस तरह से हिंदुओं के सभी त्योहार को मुस्लिम परिवार में मिलजुल के मानता है। ऐसे ही मुसलमानों के त्योहार में भी अब हिंदू शामिल होकर भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। इस संदेश से भाईचारा समाज में बढ़ता है और लोगों के दिलों से मुसलमान के प्रति नफरत खत्म होती है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार कुर्बानी और आपसी मोहब्बत का प्रतीक है। वहीं स्थानीय निवासी नरसिंह अधाना ने बताया कि वे हर साल बकरीद पर मस्जिद के बाहर पार्किंग व्यवस्था में सहयोग करते हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो और समाज में भाईचारा बना रहे। नरसिंह आधार ने कहा कि यहां पर जाकर उनको अच्छा लगता है पिछले काफी सालों से हर ईद पर यहां पर पहुंच कर यहां की व्यवस्था में मस्जिद की मौलाना के साथ सहयोग करते हैं उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को हर कम्युनिटी के लोगों के साथ मिलकर रहना चाहिए इस प्रेम भावना बढ़ती है नफरत खत्म होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें