मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में ड्रेन में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में ड्रेन में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

फरीदाबाद। फरीदाबाद में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर गौंंछी ड्रेन में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को ड्रेन से बाहर निकाला गया। मुजेसर थाना पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पवन मौर्या (32) निवासी संजय कॉलोनी, गौरव रावत (33) निवासी जवाहर कॉलोनी और अमित झा (31) निवासी अटल चौक संजय एन्क्लेव के रूप में हुई है। हादसा गुरुवार की रात करीब 11 बजे हुआ है। कार मछली मार्केट से संजय कॉलोनी की ओर जा रही थी। जब कार पुलिया से मुड़ी तो रफ्तार में होने के कारण कार ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और कार सीधे ड्रेन में जाकर गिर गई। ड्रेन के पानी में डूबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार के नाले में गिरने के बाद आस-पास के लोगों की भारी भीड़ वहां पर जमा हो गई। लोगों ने अपने स्तर पर कार को पानी से बहार निकालने की कोशिश की लेकिन निकाल नहीं पाए। इसी दौरान लोगों ने कॉल के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से तीनों शवों को बहार निकाल लिया। तीनों शवों को पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जब कार का नंबर चेक किया तो वह अमित झा नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली। मुजेसर थाना इंचार्ज ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें