मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद: 30 लाख के लालच में दोस्त संग मिलकर किया गर्लफे्रंड का कत्ल, आरोपी हुए गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद । फरीदाबाद में केजीपी पुल के पास यमुना नदी में मिले युवती

के शव और उसके ब्लाइंड मर्डर की वारदात से पुलिस ने शुक्रवार को पर्दा उठा

दिया है। उसका दोस्त ही हत्यारा निकला है। लडक़ी के खाते से 30 लाख रुपए

निकाले गए थे। पुलिस इस मामले में पड़ताल करते हुए उसके दोस्त के पास

पहुंची तो मर्डर में खुलासा हो गया। इसमें क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दीपक व

साथी कृष्ण का गिरफ्तार किया है। उसके खाते में रुपए देखकर इनको लालच आ गया

था।

फरीदाबाद में 21 मार्च को छायंसा के केजीपी पुल पर यमुना नहर

के पास एक अज्ञात युवती का शव मिला था। उसके गले पर काफी चोट के निशान थे।

युवती की गला दबाकर हत्या करके शव यहां पर डाला गया था। पुलिस ने अज्ञात

व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धाराओं में थाना छायंसा में केस दर्ज किया गया

है। बाद में मृतक युवती की पहचान रेनू (24) के तौर पर हुई थी। वह उत्तर

प्रदेश के बस्ती जिले की रहने वाली थी।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि लडक़ी की हत्या में पुलिस ने

दीपक (31) व कृष्ण (30) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गांव जखोपुर

सोहना गुरुग्राम के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक

मृतका रेनू (24) को 5/6 साल से जानता था। वह उसके साथ रह रहा था। रेनू 2/3

साल से बाहर रह रही थी। फिलहाल गुरुग्राम में आई थी। वह एक अफोर्डेबल हाउस

की तलाश में थी। रेनू ने इसके लिए अपने दोस्त दीपक से बात की। दीपक को इसके

बाद पता चला कि रेनू के पास मोटी रकम है। वह लालच में आ गया। पुलिस के

अनुसार दीपक ने रेनू के खाते से 30 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद वह

युवती को घुमाने के बहाने से केजीपी ,यमुना नदी लेकर गए और मौका देखकर

अपने साथी कृष्ण के साथ मिलकर रस्सी से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस

के अनुसार आरोपी दीपक पर पहले भी चोरी का एक केस झज्जर में दर्ज है। आरोपी

गुरुग्राम में एक सैलून चलाता है। उसके साथी कृष्ण का बैंड बजाने का काम

है। दोनों आरोपियों को मुकदमे में पूछताछ व वारदात में प्रयोग सामान की

बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें