फरीदाबाद: चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया तीसरे दिन नामांकन
फरीदाबाद । जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के समक्ष
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए तीसरे दिन बुधवार को एक निर्दलीय और जन
नायक पार्टी उम्मीदवार नलिन हुड्डा सहित चार लोगों द्वारा नामांकन पत्र
दाखिल किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि लोकसभा
चुनाव-2024 के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया
अधिसूचना जारी होने के बाद 29 अप्रैल से शुरू हो गई थी। जिला निर्वाचन
अधिकारी विक्रम सिंह के समक्ष आज बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों
के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर स्वामी राजेन्द्र देव, जेजेपी के
नलिन हुड्डा और उनकी कवरिंग कैन्डीडेट के रूप में तान्या हुड्डा ने
नामांकन फार्म दाखिल किए। वहीं सत्यदेव यादव ने बुलंद भारतीय पार्टी के
कैन्डीडेट के रूप नामांकन पत्र दाखिल किया।





