मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : लाइब्रेरी में लगी आग, किताबें और लेपटॉप जले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : लाइब्रेरी में लगी आग, किताबें और लेपटॉप जले

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक स्थित एक लाइब्रेरी में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय 50 छात्र पढ़ाई कर रहे थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

छात्र दीपांशु और यश ने बताया कि लाइब्रेरी में पहले एसी से धुआं निकला फिर अचानक आग लग गई। लाइब्रेरी में आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं थे। अचानक धुआं फैलने के बाद छात्रों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ और बड़ी दुर्घटना टल गई। सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी शमशेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। चूंकि लाइब्रेरी दूसरी मंजिल पर थी और चारों ओर शीशे की खिड़कियों से बंद थी, इस वजह से फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड टीम ने खिड़कियों के शीशे तोड़े ताकि धुआं बाहर निकल सके और पानी की पाइपों को सीढिय़ों के सहारे ऊपर तक पहुंचाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब छह फायर ब्रिगेड गाडिय़ों को आग पर काबू पाने में लगाया गया और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने भी फायर ब्रिगेड का सहयोग किया। राहत की बात यह रही कि समय रहते छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अंदर रखी कई किताबें और छात्रों के लैपटॉप पूरी तरह जलकर राख हो गए। थाना सिटी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है, हालांकि सही कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर छात्र बाहर नहीं निकल पाते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें