मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:11 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : बर्तन की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद,। फरीदाबाद के सेक्टर 7 में स्थित एक बर्तन की दुकान में

शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि उस

पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की

टीम ने दुकान में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दुकान

में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

पीडि़त दुकान मालिक के पड़ोसी

दीपक ने बताया कि उनके पड़ोसी सुबह घूमने के लिए निकले थे। वापस आते वक्त

जब वह दुकान के सामने आए तो उन्हें दुकान से धुआं निकलते दिखाई दिया। दुकान

मालिक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी। सूचना

मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास

किया। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली की आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग

पर काबू पाने के लिए लगभग एक दर्जन दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। जब तक

आग बुझाई गई तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इसके

चलते दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, लेकिन गनीमत यह रही कि

हादसे में किसी की जान नहीं गई। दीपक कालरा ने बताया की आग लगने के कारण को

शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें