मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी कॉल सेंटर का भंड़ाफोड़, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद, । विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपए की

धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल ने गुरुवार को फर्जी

कॉलसेंटर का भंडाफोड़ किया। इस अपराध में एक महिला सहित तीन आरोपियों को

गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन व 11 सिम

कार्ड बरामद तथा वारदात में प्रयोग 3 बैंक अकाउंट के डेबिट कार्ड, 1 लैपटॉप

व कॉल ड्राइव तथा 15 हजार रुपए बरामद किए गए है। आरोपी साइन डॉट कॉम जॉब

पोर्टल से लेते थे डाटा, लोगों को विदेश में स्थित बड़ी-बड़ी कंपनियों में

नौकरी लगवाने का वायदा करते थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए

गए आरोपियों में समरजीत, जय सिंह तथा हिना का नाम शामिल है। तीनों आरोपी

दिल्ली के अलग-अलग एरिया के रहने वाले हैं। साइबर थाना में दिनांक 15 जून

2024 को अभियोग अंकित किया गया था जिसमें आरोपियों ने फरीदाबाद के रहने

वाले एक व्यक्ति से संपर्क करके विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर उसके साथ

50 हजार रुपए की साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। साइबर अपराधियों

द्वारा जॉब पोर्टल साइन डॉट कॉम से पीडि़त का रिज्यूम लेकर एक ईमेल भेजा

जिसमें थाईलैंड में नौकरी दिलाने का वादा किया गया था।

साइबर

अपराधियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करके व्यक्ति को थाईलैंड में

स्थित द इंपीरियल होटल एंड रिजॉर्ट नामक कंपनी में सिलेक्शन होने की बात

कही और इंटरव्यूज, रजिस्ट्रेशन चार्जेस, वीजा व अन्य फीस के नाम पर पीडि़त

के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीडि़त को जब उसके साथ कोई

धोखाधड़ी का पता चला तो उसने थाने में शिकायत थी जिसके आधार पर आरोपियों के

खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की गई जिसमें डीसीपी व एसीपी

साइबर के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों को दिल्ली से

गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी दिल्ली में पंजाबी बाग में अपना एक फर्जी

कॉल सेंटर चलाते थे। आरोपियों के कब्जे से 1 लैपटॉप, 1 कॉल ड्राइव, 14

मोबाइल फोन व 11 सिम कार्ड बरामद तथा वारदात में प्रयोग 3 बैंक अकाउंट के

डेबिट कार्ड व 15 हजार रुपए बरामद किए गए। पुलिस द्वारा मामले में जांच

जारी है और गहनता से जांच करके मामले में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ की

जाएगी। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेजा

जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें