मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड़, पांच लड़कियां सहित 19 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद,। साइबर थाना बल्लभगढ़ ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

करते हुए पांच लड़कियों सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके

कब्जे से 45 लैपटॉप और 19 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस

दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।कॉल सेंटर का मालिक फरार

हो गया है।

पुलिस

प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर 7 की टीम को रात

वाईएमसीए के पास गश्त करते समय सूचना मिली कि यूनिवर्सल ट्यूब एब्रेसिव विद

माइनस्टोन में कुछ लोग साइबर ठगी कर रहे हैं। जिस पर एसीपी साइबर अभिमन्यु

गोयत के नेतृत्व में साइबर टीम ने छापा मारा। मौके पर मौजूद लोगोंसे

पूछताछ करने पर सामने आया कि यह लोग यहां बैठकर अमेरिका में बैठे लोगों का

कंप्यूटर ठीक करने के नाम पर उनसे डॉलर में पैसे लेते थे। पूछताछ में सामने

आया कि अमेरिका में लोग कंप्यूटर ठीक करने के लिए जब ऑनलाइन सर्च करते हैं

तो उनकी कंपनी का नाम वहां पर दिखाई देता है, जिस पर वह फोन करते हैं और

अपने कंप्यूटर का एक्सेस इन आरोपितों को दे देते हैं। जब कॉल सेंटर के

कागजात चेक किए गए तो पाया गया कि उन्होंने प्लाट मालिक के साथ ट्रैवल

एजेंसी के नाम से रेंट एग्रीमेंट किया हुआ था।

उन्हाेंने बताया कि

पुलिस मौके से पांच लड़कियों सहित 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें

कॉल सेंटर से दिल्ली के रहने वाले प्रदीप कुमार, अमन राज, जेवियर, नितिन

शर्मा, चरणदीप सिंह, विनोद राम, निशांत गोस्वामी, अमित, राजू, सांचों

पट्टोंन, आदर्श कुमार निवासी नोएडा, अलविश निवासी गाजियाबाद के अलावा

महिलाओं में सना, निशा, येंगरकुमला, चुम्बेनी कोकोन निवासी दिल्ली तथा

रक्षा त्रिपाठी निवासी नोएडा शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 45 लैपटॉप

तथा 17 मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपित आपसन तथा

कॉल सेंटर मैनेजर राकेश को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो

मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर का मालिक

गौरव दिल्ली का रहने वाला है, जो फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने में आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत

मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें