मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : 18 एकड़ में बनी अवैध कालोनी को डीपीटी ने ढहाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : 18 एकड़ में बनी अवैध कालोनी को डीपीटी ने ढहाया

फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के साथ कैली बाईपास रोड स्थित बनाई गई अवैध कालोनी में मकान व दुकानों पर टाउन एंड कंट्री प्लानर विभाग (डीटीपी) ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए नेस्तानाबूद कर दिया। डीटीपी विभाग के अनुसार करीब 18 एकड़ में यहां कालोनी बसाई जा रही थी। जिसमें अधिकतर इलाके में दुकान व मकान बने हुए थे। डीटीपी यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के साथ कैल गांव इलाके में अवैध रूपए से कालोनी काटी गई है। जिनमें मकान और दुकानें बनाई गई थी।

सभी को पहले ही खाली करने के लिए नोटिस दे दिए गए थे। जिसके बाद आज की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इससे पहले भी वो इसी इलाके में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई कर चुके है। इन कालोनियों को विकसित करने के लिए विभाग से किसी तरह की कोई परमिशन नही ली गई थी। उन्होंने कहा कि वो पुलिस को विभाग की तरफ से सभी कागजी कार्रवाई मुहैया करा दी गई है। अब पुलिस का काम डीलरों को इस तफ्तीश में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि कैल गांव के इस इलाके में उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहने वाली है। क्योंकि एक दिन में सभी अवैध निमार्ण को नही हटाया जा सकता। अभी जिनके भी मकान और दुकानें टूटने से बची हुई है, वो उनके अंदर से अपने सामान को निकाल ले, ताकि उनका सामान बच सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें