मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में डॉक्टरों की हड़ताल से बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाएं, मरीज परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद,। मांगों को लेकर गुरुवार को सरकारी अस्पतालों के

डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला नागरिक

बादशाह खान अस्पताल के साथ स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी खुलने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

का है। हल्की बूंदाबांदी के चलते अस्पताल की ओपीडी में कम संख्या

रही,लेकिन डॉक्टर अपने कमरों में उपलब्ध नहीं थे। हरियाणा सिविल मेडिकल

सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस)के आह्वान पर डॉक्टरों ने सेवाएं नहीं दीं।

एचसीएमएस

ने इससे पहले 15 जुलाई को अस्पताल में दो घंटे के लिए काम ठप रखा था।

एचसीएमएस की मांगों और नाराजगी की प्रमुख वजहों में स्पेशलिस्ट कैडर बनाने,

सीनियर मेडिकल आफिसर (एसएमओ)की सीधी भर्ती को रोकने के लिए, सेवा नियमों

में संशोधन और केंद्र सरकार के डॉक्टरों के समान भत्ते का प्रविधान के

प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार की ओर से गंभीरता से गौर न करना है।

डॉक्टरों

की हड़ताल के चलते गुरुवार अस्पताल में आने वाले मरीज परेशान दिखे।

नर्सिंग अधिकारियों ने भी सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दो घंटे की हड़ताल करने

की घोषणा की हुई है। नर्सिंग यूनियन की मुख्य मांग है कि केंद्र के समान

नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये दिए जाएं। नर्सिंग कैडर को केंद्र के समान ग्रुप

सी से ग्रुप बी में शामिल किया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें