मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद:जन्म दिन समाराेह में सिलेंडर धमाका, एक ही परिवार के तीन मरे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद:जन्म दिन समाराेह में सिलेंडर धमाका, एक ही परिवार के तीन मरे

फरीदाबाद। फरीदाबाद के गांव भाकरी में गुरुवार देर रात को हुए सिलेंडर में हुए धमाके में एक ही परिवार के तीन लाेगाें की माैत हाे गई। परिवार के सभी लोग बेटे कुणाल के जन्मदिन की तैयारी में लगे थे, इसी बीच हादसा हो गया और कुणाल समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक मकान की छत गिर गई। नीचे सो रहे दादा-दादी और इनके 14 साल के पोते की मौत हो गई। वहीं, ब्लास्ट होने पर गांव में हडक़ंप मच गया। इस दौरान सभी ग्रामीण घटना स्थल पर दौड़े। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मंगाकर मलबे को हटाया गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकला, लेकिन तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों के शव बादशाह खान नागरिक अस्पताल में रखवा दिए हैं। इसी ब्लास्ट की वजह से पड़ोस की दीवार भी गिर गई थी, उसमें भी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, भाकरी गांव में रहने वाले 55 साल के सरजीत मकान के नीचे दुकान चलाते थे।उनका हार्डवेयर का सामान बेचने का काम था। रात को सरजीत अपनी पत्नी बबीता और 14 साल के पोते कुणाल के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। बताया गया कि सिलेंडर में से गैस लीक हो रही थी, जिसके बारे में इनको जानकारी नहीं थी। आधी रात के बाद सिलेंडर के चारों ओर आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की वजह से रसोई की दीवार गिर गई। यह दीवार सरजीत के कमरे से सटी हुई थी। पुलिस के अनुसार, दीवार गिरने की वजह से मकान की छत इन तीनों के ऊपर आ गिरी, जिससे सभी दब गए।इस दौरान चीख-पुकार मची तो अन्य ग्रामीण दौड़े। पता चला कि पड़ोस में रहने वाले की भी एक दीवार गिर गई है। इसके नीचे भी तीन लोग दब गए हैं। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। सरजीत का बेटा बिट्टू इसी मकान में पीछे की ओर रहता है। वहां ब्लास्ट का कुछ असर नहीं हुआ। सरजीत के पोते कुणाल का आज जन्मदिन था। पूरा परिवार जन्मदिन की तैयारी में जुटा हुआ था। कुणाल का जन्मदिन कुछ खास तरीके से मनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन परिवार को क्या पता था कि यह उसकी मौत का दिन बन जाएगा। इस हादसे को लेकर पूरा गांव गमगीन है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें