फरीदाबाद : 19 महीने से लापता लडक़ी को नोएडा से किया बरामद
फरीदाबाद,। 19 महीने से लापता 23 वर्षीय युवती को अपराध शाखा कैट
की टीम ने नोएडा से सकुशल बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शाुक्रवार काे
बताया कि बीती17 अक्टूबर 2022 को तिगांव थाने में गुमशुदगी की धाराओं के
तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें 23 वर्षीय युवती घर से नाराज होकर बिना
बताए चली गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करके
लडक़ी की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया और क्राइम ब्रांच कैट को
इसकी सूचना दी गई।
पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई
लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। लडक़ी के पास उसका मोबाइल भी नहीं था और घर
वालों ने ना ही किसी पर शक जताया। पुलिस द्वारा लडक़ी की लगातार तलाश की गई
लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस को काफी समय बाद अब लडक़ी के नोएडा
एरिया में स्थित चौरा गांव में होने का पता चला। सूचना मिलते ही क्राइम
ब्रांच नोएडा से सकुशल बरामद कर लाई और उसके परिजनों के सामने बैठाकर
बातचीत की गई जिसमें सामने आया कि लडक़ी घर में हुए छोटे-मोटे झगड़े को लेकर
नाराज थी और घर से चली गई थी।





