मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्री विपुल गोयल की भाभी के निधन पर जताया शोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्री विपुल गोयल की भाभी के निधन पर जताया शोक

परिवार जनों को बंधाया ढांढस, समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बतायाफरीदाबाद । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को फरीदाबाद पहुंचे और हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के आवास पर जाकर उनकी भाभी रेनू गोयल के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्व. रेनू गोयल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में परिवार को धैर्य बनाए रखना चाहिए और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेनू जी का अचानक इस दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनका निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। स्वर्गीय रेनू गोयल स्नेही, सरल और सौम्य स्वभाव की महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवन में सभी के साथ अपनत्व का व्यवहार किया। उनके व्यक्तित्व और कार्यों की स्मृति हमेशा लोगों के हृदय में बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने मंत्री विपुल गोयल व परिजनों को आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज और वे स्वयं उनके साथ हैं। उल्लेखनीय है कि मंत्री विपुल गोयल की भाभी 65 वर्षीय रेणु गोयल का गत 24 सितंबर को अचानक निधन हो गया था। वे स्व. विनोद गोयल की धर्मपत्नी थी, जिनके तीन बच्चे हैं। इस अवसर पर फरीदाबाद मंडल के आयुक्त संजय जून, पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता, डीसी विक्रम सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव राजीव जेटली, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, फरीदाबाद भाजपा अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ भाजपा के अध्यक्ष सोहन पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने मंत्री विपुल गोयल के आवास पर पहुंच कर शोक जताया और स्व. रेनू गोयल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर परिवार के सदस्य मंत्री विपुल गोयल के भाई अशोक गोयल, भतीजे अमन गोयल व हितेश गोयल व भतीजी एकता सिंघल आदि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें