मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद: मोदी सरकार में भागीदारी सुनिश्चित करने को करें भाजपा के पक्ष में करें मतदान: गुर्जर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद, । भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को

बल्लभगढ़ में विशाल रोड शो निकाल लोगों से जनसंपर्क कर नरेन्द्र मोदी को

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन मांगा। बल्लभगढ़ विश्राम गृह

से शुरू हुआ यह रोड-शो मुख्य बाजार से होता हुआ सिटी पॉर्क पर खत्म हुआ। इस

दौरान रोड शो जहां-जहां से गुजरा वहां-वहां व्यापारियों में उनके प्रति

अपार जोश व उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह दुकानदारों व व्यापारियों ने

भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया और उन्हें लड्डूओं से भी तौला।

इस

अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने महाराजा अग्रसैन कर प्रतिमा,

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और शहीद राजा नाहर की प्रतिमा पर भी

पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर उनके साथ खुली जीप में कैबिनेट मंत्री

पंडित मूलचंद शर्मा, भाजपा के लोकसभा संयोजक अजय गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष

गोपाल शर्मा व वरिष्ठ समाजसेवी देवेन्द्र गुप्ता मुख्य भी रुप से मौजूद थे।

इस दौरान अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यह

चुनाव देश की सुरक्षा और आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य का चुनाव

है। क्योंकि आपके द्वारा लिए गए एक गलत निर्णय से देश फिर से

भ्रष्टाचारियों के चुंगल फंस जाएगा, इसलिए इस बार मतदान करते समय भारत के

उज्जवल भविष्य के बारे में सोचते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करे और पूर्ण

बहुमत की सरकार चुनकर एक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाएं।

उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पहले

विकास के लिए सौ रुपए भेज जाते थे तो लोगों तक केवल एक रूपये ही पहुंचता था

और 99 रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे, लेकिन मोदी सरकार में अगर एक

रुपए विकास के लिए भेजा जाता है तो वह एक रुपया विकास कार्यो पर ही खर्च

होता है, यह परिवर्तन हुआ है दस सालों में। आज देश के अंतिम छोर पर खड़े

व्यक्ति तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुंच रहा है और भारत उन्नत और

विकासशील देशों की सूची में अव्वल बनकर उभर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें