मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में शराब के दौरान झगड़े में हत्या का मामला, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद में शराब के दौरान झगड़े में हत्या का मामला, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

फरीदाबाद। सूर्या विहार में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में चाकू मारकर किशन की हत्या के मामले में थाना पल्ला पुलिस ने तीसरे आरोपित प्रदीप (25) को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपित नाजिम और कमल को पहले ही पकड़ा जा चुका है। गुरुवार को प्रदीप को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सूर्या विहार, फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला ने थाना पल्ला में की शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति किशन 31 मई की रात घर से बाहर घुमने के लिए गया था। जब किशन घर नहीं लौटा तो वह उसे ढूंढते हुए ओम शांति चौक के पास पहुंची तो उसने देखा किसी ने उसके पति किशन की हत्या कर दी थी। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप (25) निवासी पारबती पुरा, आगरा, उ.प्र. हाल सूर्या विहार को गिरफ्तार किया है, अन्य आरोपित नाजिम व कमल को एक जून को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में सामने आया कि 31 मई को आरोपित अपने साथियों के साथ बैठ कर शराब पी रहा था जिनकी मृतक किशन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होकर हाथापाई हो गई इसी दौरान प्रदीप व नाजिम ने उसपर चाकूओं से वार कर दिया जिससे किशन की मृत्यु हो गई। आरोपित ट्रक ड्राइवर है, घटना के बाद वह मौका से फरार हो गया था और महाराष्ट्र की तरफ ट्रक चला रहा था, अब आरोपित के अपने घर सूर्य विहार आने की सूचना प्राप्त है, जिस पर अपराध शाखा की टीम ने उसको काबू कर लिया आरोपित को गुरुवार अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें