मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद। पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार काे बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विक्की कुमार (24) है जो फरीदाबाद के शिव दुर्गा विहार का निवासी है। फिलहाल इस्माइलपुर गांव में रह रहा था। आरोपी पीडि़त लडक़ी के पिता के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था जिसने मई 2024 से अपने मालिक की 15 वर्षीय लडक़ी के साथ दोस्ती करके उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसे प्यार का झांसा देकर 8 अगस्त को घर से भगा ले गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ 8 अगस्त 2024 को पोक्सो एक्ट तथा अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की गई जिसमें पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों और तकनीकी सहायता के आधार पर लडक़ी और आरोपी का राजस्थान के उदयपुर में होने का पता लगाया और 3 सितंबर को दोनों को उदयपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की गई और पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें