मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : हाईटेंशन तार से टकराया कैंटर, 13 कांवड़िए झुलसे व एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद, जिले के तिगांव से सटे नवादा में डाक कांवड़ ले जाने की तैयारी के दौरान रविवार सुबह एक बड़ा हाइसा हो

गया।

कांवड़ियों का वाहन कैंटर हाईटेंशन तार से टकरा गया। जिससे कैंटर पर सवार

14 कांवडिय़े करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई,

जबकि कई कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले की पहचान

नितिन (20) पुत्र आजाद के नाम से हुई है।

नितिन के पड़ोसी

जयप्रकाश ने बताया कि गांव के लगभग 14 कांवडिए डाक कांवड़ ले जाने के लिए

हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहे थे। जिसके चलते उन्होंने एक कैंटर बुक किया

था। कैंटर को कांवड़िए आज सुबह बल्लभगढ़ से डीजे लगवाने के बाद सजाकर

तिगांव आ रहे थे। इन कांवड़ियों का आज शाम को हरिद्वार निकलना था। जयप्रकाश

ने बताया कि जैसे ही उनका कैंटर तिगांव के पास नवादा स्थित शिव कॉलेज के

पास पहुंचा। तभी उनका कैंटर 11 हजार हाई वोल्टेज की बिजली के तार की चपेट

में आ गया और उसके ऊपर बैठे लगभग 14 कांवरिया बुरी तरह से झुलस गए। कई तो

कैंटर से नीचे गिर गए। आनन फानन में सभी को तिगांव के निजी अस्पताल में

भर्ती कराया गया। बाद में नितिन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे किसी बड़े

अस्पताल में ले जाने के लिए डॉक्टरों ने उसके परिजनों से कहा। इसके बाद

नितिन के परिजन उसे लेकर फरीदाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचे, लेकिन

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जयप्रकाश ने बताया कि नितिन

तीन भाई बहन थे, जिनमें से नितिन घर में सबसे छोटा था। वह पढ़ाई छोड़ चुका

था और मजदूरी का काम करता था। उन्होंने कहा कि सभी कांवडि़ए को आज हरिद्वार

पहुंचना था और 2 तारीख को उन्हें वापस शिवरात्रि के दिन लौटना था। इस

हादसे के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। जयप्रकाश ने बताया कि बिजली के

तार काफी नीचे थे। इसकी शिकायत गांव के सरपंच ने विभाग को की थी, लेकिन

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते इन तारों को ऊंचा नहीं किया गया और हादसा

हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें