झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर को दी गई विदाई
रांची, । झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर के
कार्यकाल के अंतिम कार्य दिवस के दिन गुरुवार को उन्हें हाई कोर्ट के
वकीलों ने विदाई दी। हाई कोर्ट परिसर में हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने
विदाई समारोह आयोजित किया।
विदाई समारोह में हाई कोर्ट के अन्य
जस्टिस, महाधिवक्ता राजीव रंजन, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, हाई कोर्ट
के वरीय अधिवक्ता, काउंसिल के सदस्य, एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु
कुमार, महासचिव नवीन कुमार एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य समेत अपर महाधिवक्ता
और हाई कोर्ट के सभी अधिवक्ता मौजूद थे।
एक्टिंग चीफ जस्टिस ने
वकीलों द्वारा उनकी विदाई में दिए गए सम्मान पर आभार जताया। साथ ही
उन्होंने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए
कहा कि झारखंड में किया गया कार्य उन्हें हमेशा याद रहेगा। एडवोकेट
एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार और महासचिव नवीन कुमार ने उनके उज्जवल
भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर को राजस्थान हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।





