मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

फैंस के समर्थन ने खुशी दोगुनी कर दी: उन्नति शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फैंस के समर्थन ने खुशी दोगुनी कर दी: उन्नति शर्मा

देहरादून। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय दल ने कुल 39 पदक जीत पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। इन 39 पदकों में एक पदक उन्नति शर्मा का भी था। उन्नति ने कांस्य पदक जीता। पदक जीतकर स्वदेश लौटीं, उन्नति शर्मा का देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।

उन्नति शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं और अपने परिवार व राज्य के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मुझे देश भर से लोगों की बधाईयां मिली हैं और मैं सचमुच आभारी हूं। कृपया मुझे अपना समर्थन देते रहें।

मेरा सभी के लिए यही संदेश है कि अपने खेल को पूरी लगन और कड़ी मेहनत के साथ खेलते रहें। हार-जीत तो सफर का हिस्सा है। अगर आप ईमानदारी से काम करते रहेंगे और समर्पित रहेंगे, तो एक दिन आप भी इस मुकाम तक पहुंच जाएंगे।"

कांस्य पदक विजेता की बहन रिया शर्मा ने कहा, "परिवार के लोग कुछ हासिल करते हैं तो हर परिवार खुश होता है। हम बहुत खुश हैं कि वह वापस आ गई हैं। हम कल से ही बहुत उत्साहित थे।

हमें दिन में पता चला कि उन्नति घर आ रही हैं।"

उन्नति शर्मा की मां ममता शर्मा ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। उसने उत्तराखंड, पूरे देश, हमारे मंत्रियों और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का मान बढ़ाया है। मैं सभी माता-पिता से कहना चाहती हूं कि उनके बच्चे कड़ी मेहनत करें, देश का नाम रोशन करें और बड़ी सफलता हासिल करें।"

पैरा-एथलीट सोनल पटेल ने गांधीनगर में कहा, "हमारे एथलीटों ने स्कॉटलैंड में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और कई पदक जीतकर लौटे। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले हैं। यह सभी के लिए, खासकर हमारे एथलीटों के लिए बहुत गर्व की बात है। हमें बहुत खुशी है कि कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए अहमदाबाद को चुना गया है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें