मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के घर के बाहर प्रशंसकों ने मनाया जन्मदिन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

का रविवार को 43वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर देशभर में उनके प्रशंसक

उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। राजधानी रांची में भी प्रशंसकों ने

कैप्टन कूल माही का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

प्रशंसकों ने सिमलिया

स्थित धोनी के घर के बाहर केक काटा और कट आउट पोस्टर पर उनको केक खिलाया।

धोनी के प्रशंसक सुबोध कुशवाहा और कुश्माही एकेडमी के कोच बच्चों के साथ

पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आज माही का 43वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर

हम कामना करते हैं कि वह हमेशा खुश रहें और आगे भी क्रिकेट खेलते रहे।

अहमदाबाद

से आये एक प्रशंसक ने कहा कि वह सिर्फ धोनी को देखने और उनका जन्मदिन

मनाने अहमदाबाद से रांची आये हैं लेकिन उन्हें अफसोस है कि धोनी से मुलाकात

नहीं हो पायेगी। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस बार नहीं तो अगली

बार जरूर उनसे मुलाकात होगी।

सात जुलाई, 1981 को धोनी का जन्म

तत्कालीन बिहार के रांची में हुआ। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी

में 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी

चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया। साथ ही धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया

टेस्ट फॉर्मेट में नंबर-1 बनी। धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय

क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में

खेलना जारी रखा।

भारत ने 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी का सूखा 2024 का

टी-20 वर्ड कप जीतकर दूर किया। धोनी ने वर्ल्ड कप जीत को जन्मदिन का अनमोल

तोहफा बताया। धोनी ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा, अरे… जन्मदिन के

अनमोल तोहफे के लिए धन्यवाद। महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन 7 जुलाई से आठ

दिन पहले टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतना वास्तव में धोनी

के लिए अब तक का सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट होगा।

धोनी की बायोपिक का

नाम “एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” है, जो पहले 30 सितंबर, 2016 को

दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसे एक बार फिर धोनी के

जन्मदिन पर 5 से 11 जुलाई तक रिलीज किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें