मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

हवलदार की हत्या के दोषी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार : हेमन्त सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुख्यमंत्री से हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने की मुलाकातरांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार काे कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हजारीबाग जिला बल के हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम की पत्नी जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम तथा पुत्री स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। साथ ही विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा।मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। विधायक कल्पना सोरेन ने भी हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को प्रति संवेदना जतायी तथा उनका ढांढस बंधाया।हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नौकरीमुख्यमंत्री ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि जल्द ही अनुकंपा के आधार पर वर्ग 3 या 4 में नियुक्ति की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, इस निमित्त अधिकारियों के निर्देश दिया जा चुका है।आश्रित परिवार को राज्य सरकार देगी एक करोड़ 29 लाख रुपयेहजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के कर्तव्य के दौरान मृत्यु होने के उपरांत राज्य सरकार द्वारा इनके आश्रित परिजनों को लगभग एक करोड़ 29 लाख रुपये दी जाएगी। देय राशि में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प संख्या-4179/दिनांक 09.07.24 के आलोक में 60 लाख रुपये क्षतिपूर्ति भुगतान, एसबीआई के माध्यम से किए गए पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ 50 लाख रुपये, उपादान की राशि 11 लाख 25 हजार रुपये, उपार्जित अवकाश वेतन 5 लाख 62 हजार 500 रुपये, भविष्य निधि की राशि एक लाख रुपये, ग्रुप बीमा की राशि 37 हजार रुपये, परोपकारी कोष से आवश्यक वित्तीय सहायता 30 हजार रुपये एवं पारिवारिक पेंशन 9 हजार रुपये।उल्लेखनीय है कि गिरिडीह जिला के ग्राम-पिंडाटाड़, थाना-ताराटांड़ निवासी चौहान हेम्ब्रम, जो हजारीबाग जिलाबल में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान विगत 12 अगस्त को एक अपराधी ने उनकी निर्मम हत्या कर दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें