मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर : पूजा के लिए शीतला माता मंदिर गुरुग्राम जा रहे परिवार को बदमाशों ने लूटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झज्जर : पूजा के लिए शीतला माता मंदिर गुरुग्राम जा रहे परिवार को बदमाशों ने लूटा

झज्जर। गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए जा रहे भिवानी जिला के परिवार को बेरी के नजदीक स्कार्पियो सवार बदमाशों ने लूट लिया। इससे पहले बदमाशों ने हवा में गोलियां चलाकर दहशत फैलाई। पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।भिवानी जिला के गांव सुरपुरा निवासी उमेद व उनके परिवार के सदस्यों को आज मंगलवार घनी सुबह गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा करनी थी। कल सुबह मंदिर पहुंचने के लिए पूरा परिवार सोमवार की लगभग आधी रात को टैक्सी द्वारा घर से निकल पड़ा। यह टैक्सी जिला भिवानी के गांव मोरका निवासी पवन कुमार की थी। गाड़ी को खुद पवन कुमार ही चला रहे थे। सोमवार आधी रात के बाद गाड़ी बेरी-कलानौर मार्ग पर जवाहरलाल नेहरू नहर के पास पहुंची तो काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके अपनी गाड़ी आगे अड़ाकर टैक्सी रुकवा ली।स्कॉर्पियो में से बाहर निकलते ही बदमाशों ने हवा में गोलियां चलाई और धमकी दी कि विरोध किया तो सबको जान से मार देंगे।अचानक गोलियां चलने से सभी लोग डर गए। मुकाबला या विरोध करने की किसी में हिम्मत नहीं हुई। जिस पर बदमाशों ने सभी को लूटना शुरू कर दिया। टैक्सी चालक पवन से उनका मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद, यात्री परिवार के मुखिया उमेद से उनका मोबाइल फोन, उनकी मां संतोष से एक हजार रुपये नकद व सोने की बालियां, उमेद की पत्नी रितु से मोबाइल फोन और दोनों कानों की नकली स्वर्णिम बालियां और उमेद की बहन रेणू से सोने की बालियां लूट लीं। सभी से कीमती सामान लूटने के बाद बदमाश गाड़ी में सवार होकर बेरी की ओर फरार हो गए।बदमाशों के जाने के बाद टैक्सी चालक पवन कुमार ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी और सहायता की गुहार लगाई। सहायक पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार, बेरी थाना प्रभारी विकास कुमार और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल स्थल पर जायजा लिया। अज्ञात नकाबपोश युवकों के खिलाफ बेरी थाना में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें