मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू जिला राजद महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा कुमारी भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पलामू जिला राजद महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा कुमारी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने कार्यालय कक्ष में चंद्रमा कुमारी को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवार वादी पार्टियां केवल परिवार की चिंता में लिप्त हैं। साथ ही आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हैं। देश की भलाई ऐसी पार्टियां नही कर सकती यह जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वयं एक परिवार की पार्टी बन गई है।और सभी परिवारवादी पार्टियों के भ्रष्टाचार की पोषक बन गई।कांग्रेस स्वयं भ्रष्टाचार की जननी भी है। उन्होंने कहा कि राजद का चरित्र झारखंड विरोध का भी रहा है।चंद्रमा कुमारी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। मैं नरेन्द्र मोदी एवं बाबूलाल मरांडी से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार और राज्य में मजबूत भाजपा सरकार बनाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।सदस्यता ग्रहण करने वालों में हरेंद्र मेहता, रोहित मेहता, सुधीर मेहता, रविंद्र मेहता, राम प्रसाद राम, कामेश्वर राम, अवधेश राम, वीरेंद्र राम, विनोद राम, प्रभु राम, शिव राम, मोती राम, सुखलाल राम, कुंदन राम, संतोष कुमार, राजमुनी राम, गजेंद्र सिंह, नागेंद्र रजवार, अमर रजवार, कमलेश रजवार, संजय रजवार, अमर पासवान, अजय पासवान, श्यामलाल रजवार, बीरेंद्र सिंह, मोहम्मद रसूल अंसारी आदि शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें