मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

कोर्ट में फर्जी जमानती पेश करने पर वकील सहित चार पर केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। साइबर क्राइम के मामले में आरोपित की जमानत के लिए कोर्ट

में फर्जी जमानती पेश करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने

शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट के रीडर की शिकायत पर फर्जी जमानती व वकील सहित

चार लोगाें के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी

शिकायत में सीजेएम फतेहाबाद अंबरदीप सिंह कोर्ट के रीडर यादविन्द्र सिंह

नेहरा ने कहा है कि बल्लभगढ़ के गांव गौच्छी निवासी रोहित कुमार के खिलाफ

12 अप्रैल को धोखाधड़ी के आरोप में साइबर अपराधा थाना फतेहाबाद में केस

दर्ज हुआ था। 30 मई को उसके द्वारा कोर्ट में अपनी जमानत बांड प्रस्तुत

करते समय रणदीप पुत्र राजकुमार निवासी कुलेरी ने कोर्ट में अपने आप को

राकेश पुत्र भूप के तौर पर पेश किया था। रणदीप की राकेश के रूप में शिनाख्त

दर्शना पंच और आरोपित के दादा राजपाल सिंह ने झूठी पहचान की गई। रीडर की

शिकायत पर रणदीप ने खुद को राकेश के रूप में जाली दस्तावेज पेश करने व

दर्शना पंच व राजपाल और एडवोकेट सचिव डूडी के खिलाफ कोर्ट को धोखा देने का

मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें