मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके साथ शामिल एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। आरोपी फर्जी पुलिस नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल से घूमकर खुद को सीआईडी का अधिकारी बताता था और लोगों को डराकर उनसे पैसे ऐंठता था।गुरुवार को पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टुंगरी पुल के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। बाइक पर दो लोग सवार थे। पूछताछ में एक ने अपना नाम रोशन एक्का (38), पिता स्वर्गीय वरदान एक्का, निवासी महुलसाई (मटकमहातु), थाना मुफ्फसिल बताया, जबकि दूसरा एक नाबालिग सनातन पाट पिंगुवा (17), पिता देवेंद्र पाट पिंगुवा, निवासी मुरसाई, थाना मझगांव पाया गया।तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से असली नंबर प्लेट JH06Q 3520 बरामद की गई, जबकि बाइक पर पुलिस का लोगो लगा फर्जी नंबर प्लेट JH06Q 8055 लगा हुआ था। इसके अलावा रोशन एक्का के पास से एक चोरी का मोबाइल फोन तथा नाबालिग के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप प्रोफाइल पर वरीय पुलिस पदाधिकारी की तस्वीर लगाकर खुद को बड़ा अधिकारी बताता था और इसी तरीके से लोगों को डराकर पैसे की मांग करता था।पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि करीब दो माह पूर्व उन्होंने नोवामुंडी थाना क्षेत्र के ग्राम डांगोवापोसी मुंडासाई निवासी विक्की कुमार गोप से खुद को सीआईडी इंस्पेक्टर बताकर ठगी की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रोशन एक्का का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह एक पुराने मामले में सजायाफ्ता भी रह चुका है।इस सफल कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा बहामन टुटी के नेतृत्व में विनोद कुमार, अरविंद कुमार शर्मा, रितेश कुमार सिंह तथा मुफ्फसिल थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें