मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

रुड़की में फर्जी सैन्य कर्मी गिरफ्तार, सेना की वर्दी व 18 डेबिट कार्ड बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रुड़की में फर्जी सैन्य कर्मी गिरफ्तार, सेना की वर्दी व 18 डेबिट कार्ड बरामद

हरिद्वार।आर्मी इंटेलिजेंस, कोतवाली रूड़की पुलिस, सीआईयू रूड़की और एलआईयू रूड़की की संयुक्त टीम ने एक फर्जी सैन्य कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से सेना की वर्दी, नेम प्लेट, आर्मी कार्ड, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और 18 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं।पुलिस एवं इंटेलिजेंस विभाग आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि उसका आर्मी परिसर में आने का वास्तविक उद्देश्य क्या था। कोतवाली रूड़की पुलिस व आर्मी इंटेलिजेंस को सूचना प्राप्त हुई कि आर्मी एरिया में एक संदिग्ध व्यक्ति सेना की वर्दी में घूम रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने एमईएस गेट के पास से संदिग्ध को दबोच लिया।पुलिस क्षेत्राधिकार रुड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान सुरेन्द्र कुमार पुत्र शिशराम निवासी ग्राम कोलसिया, थाना नवलगढ़, जिला झुंझुनू (राजस्थान) के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह सेना की वर्दी पहनकर कैंट एरिया में आसानी से प्रवेश कर लेता था और वहां से सूचनाएं एकत्र करता था।पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में सेना की वर्दी, नेम प्लेट, आर्मी कार्ड, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तथा 18 डेबिट कार्ड शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें