मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: जिंदल स्पिनिंग मिल में आग से करोड़ों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: जिंदल स्पिनिंग मिल में आग से करोड़ों का नुकसान

पानीपत,। पानीपत स्थित शक्ति नगर में बुधवार सुबह जिंदल स्पिनिंग मिल में भयंकर आग लग गई। जिसमें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई इस आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को आग की चपेट में ले लिया। जिसकी सूचना फैक्ट्री के वॉचमैन ने फैक्ट्री मालिक अश्वनी जिंदल को दी, उन्होने तुरंत आग की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। आग की विकरालता के कारण फैक्ट्री का इलेक्ट्रिक सिस्टम जलने से फैक्ट्री का अपना फायर सिस्टम भी फेल हो गया, जिस कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका‌ व फैक्ट्री से सटा रिहायशी इलाका होने के कारण आसपास के मकानों पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे।फायर ऑफिसर अमित गोस्वामी ने बताया कि आग की विकरालता को देखते हुए उन्हें आग पर काबू पाने के लिए पानीपत की 12 गाड़ियों समेत समालखा, पानीपत थर्मल, एनएफएल, करनाल, घरौंडा से गाड़ियां मांगनी पड़ी तब जाकर छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री के डायरेक्ट सुरेन्द्र जिंदल ने बताया कि फैक्ट्री में बिजली की चिंगारी से आग लगने के कारण फैक्ट्री के गोदाम में रखा तैयार व कच्चा माल पूरी तरह जलकर राख हो चुका है, साथ ही फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो चुकी है इसी के साथ कपड़े से रुई बनाने वाली दो मशीनों सहित इलेक्ट्रिक पेनल व 40 मोटरें भी जलकर खाक हो गईं, जिसमें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें