मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

लॉकडाउन में फेसबुक से शुरू हुई थी प्रेम कहानी, होटल के कमरे में हुआ अंत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

लॉकडाउन में शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, प्रेमी युगल ने होटल के कमरे में उठाया ये कदम

मेरठ के शास्त्री नगर में युगल ने जहरीला पदार्थ खाया, प्रेमिका की मौत

लॉकडाउन में फेसबुक से शुरू हुई थी प्रेम कहानी, होटल के कमरे में हुआ अंत

मेरठ में शास्त्री नगर स्थित एक होटल में प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। मूल रूप से सोनीपत निवासी मोनू सामी (21 वर्ष) पुत्र सुल्तान का मेरठ में ननिहाल है। मोनू का लिसाड़ी गेट जाकिर कॉलोनी निवासी सुमाइला (21 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सोमवार को दोनों घर से फरार हो गए थे। शाम करीब छह बजे शास्त्री नगर स्थित पीवीएस मॉल के समीप होटल में दोनों ने एक कमरा बुक कर लिया। यहां दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर मेडिकल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सुमाइला की मौत हो गई, जबकि मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने दोनों के परिजनों का पता लगाया और उनको इस घटना की जानकारी दी। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होटल के कमरे की भी तलाशी ली जा रही है। सुसाइड नोट अभी नहीं मिला है। दोनों ने जहर का सेवन क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। युवक की हालत में सुधार होते ही बयान दर्ज किए जाएंगे।

लॉकडाउन में फेसबुक से शुरू हुई थी प्रेम कहानी, होटल के कमरे में हुआ अंत

हरियाणा के मोनू की लिसाड़ी गेट की युवती से लॉकडाउन में फेसबुक से प्रेम कहानी शुरू हुई। दोनों ने एक-साथ मरने की ठान ली। ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच में पुलिस जुट गई। दोनों के परिवार से देर रात तक पुलिस जानकारी लेने में लगी हुई थी।

अलग-अलग समुदाय से होने के बावजूद भी युवती मोनू के साथ शादी करने को तैयार थी। मोनू का ननिहाल मुंडाली थाना क्षेत्र के मेगराजपुर गांव में है। सोमवार को दोनों मिलने के लिए होटल में आए थे। दोनों के बीच क्या बात हुई इसका खुलासा तो अभी नहीं हुआ है। बताया गया है कि इन दोनों की शादी से एक पक्ष को आपत्ति थी। वजह क्या रही, यह बात तो होश में आने के बाद मोनू ही बता सकता है। चर्चा तो यह भी है कि प्रेमी युगल के बीच होटल में बातचीत हुई, जिसको लेकर दोनों ने मरने की ठान ली। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग की जानकारी से इनकार किया है।

हमें एक बार बताता तो...

मोनू के मामा ने पुलिस को बताया कि वह अपने तीन बहन भाइयों में सबसे छोटा है और कक्षा 12वीं का छात्र है। मोनू ने कभी भी इस लड़की के बारे में नहीं बताया अगर वह हमें बता देता तो शायद यह नौबत नहीं आती। क्या बात हुई और किस वजह से जहर खाया, यह बात तो मोनू ही बता सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें