मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

तीन दिवसीय यात्रा पर केन्या पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, भारत-केन्या संयुक्त आयोग की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर केन्या पहुंचे। इस दौरान वह प्रमुख पूर्वी अफ्रीकी देश के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए कई बैठकें करेंगे। केन्या गणराज्य के विदेश मामलों के मुख्य प्रशासनिक सचिव अबाबू-नामवाम्बा ने यहां पहुंचने पर जयशंकर का स्वागत किया।

एजेंसी : विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर केन्या पहुंचे। इस दौरान वह प्रमुख पूर्वी अफ्रीकी देश के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए कई बैठकें करेंगे। केन्या गणराज्य के विदेश मामलों के मुख्य प्रशासनिक सचिव (सीएएस) अबाबू-नामवाम्बा ने यहां पहुंचने पर जयशंकर का स्वागत किया।

भारतीय उच्चायोग ने यहां ट्वीट किया, वह केन्या के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए कई बैठकें करेंगे, जिसकी शुरुआत वह विदेश कार्यालय के सीएस अंब रेशेल ओमामो के साथ शनिवार को बैठक करके करेंगे। वह केन्या के विदेश मंत्री के साथ भारत-केन्या संयुक्त आयोग की तीसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।

संयुक्त आयोग की पिछली बैठक मार्च, 2019 को नई दिल्ली में आयोजित हुई थी।जयशंकर भारत-केन्या संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए केन्याई सरकार के अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। उनकी यात्रा से पहले नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा था, विकास साझेदारी दोनों देशों के बीच संबंधों का एक महत्वपूर्ण पक्ष है और यह आगे और गहरी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें