मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के मोरहाबादी मैदान में 16 सितंबर से शुरू होगा एक्सपो उत्सव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची के मोरहाबादी मैदान में 16 सितंबर से शुरू होगा एक्सपो उत्सव

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में जूनियर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स (जेसीआई) रांची का एक्सपो उत्सव मेला 16 सितंबर से 22 सितंबर तक लगने जा रहा है। जेसीआई ने रविवार को भूमि पूजन के साथ एक्सपो की तैयारियां शुरू कर दी है।झारखंड का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर और कंज्यूमर फेस्ट के शुभारम्भ से पहले रविवार को संपूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और भूमि पूजन किया गया। अब मोराबादी मैदान में अगले 8 दिनों में रांचीवासी एक्सपो उत्सव-2025 का आनंद ले पाएंगे।एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि इस बार पूरे 7 दिनों के लिए यह एक्सपो लगने जा रहा है। दुर्गा पूजा और दीपावाली के पहले अगर आप कपड़े, गाड़ियां, मोटरसाइकिल, ई-स्कूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, लाइट, घरेलू समान, फर्नीचर, रसोई घर के उपकरण, बच्चों के खिलौने एवं अन्य कोई जन-उपयागी वस्तु खरीदना चाहते हैं, तो आपको वह सब कुछ इस एक्सपो उत्सव में मिल जाएगी।उन्होंने बताया कि मेले का समय आम जनता के लिए पूर्वाहन 11 बेज से रात्रि 8 बजे तक का होगा। शनिवार को नाइट बाजार और रविवार को थोड़ा ज्यादा समय के लिए एंट्री चालू रहेगी।कार्यक्रम में एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल, मंजूषा जयसवाल, अध्यक्ष प्रतीक जैन, विक्रम चौधरी, सौरभ शाह एवं नवीन गाड़ोदिया उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें