भारतीय पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारी संघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन
हरिद्वार,। भारतीय पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारी संघ की पांचवीं आम सभा
का आयोजन मुकेश द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय
महामंत्री चंद्रशेखर अवस्थी ने सभी सदस्यों को संघ के प्रति समर्पण के
संबंध में जागरूक करते हुए बताया कि संघ की शक्ति ही हर असंभव कार्य को हल
कर सकती है। विशिष्ट अथिति भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सुमित
सिंघल ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होता और सैनिकों के लिए प्रत्येक
भारतीय के दिल में सम्मानजनक स्थान है। बैंकिंग सेवा के क्षेत्र में भी
सैनिक बहुत अच्छा कार्य कर रहे है। उन्होंने संगठन को अपनी ओर से हर तरह की
सहायता का आश्वासन दिया।
बैठक में महामंत्री अतुल कुमार और
कोषाध्यक्ष संजीव कुमार ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में
संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें वेद प्रकाश पांडेय
संरक्षक, एसडी थपलियाल प्रदेश अध्यक्ष, अतुल कुमार प्रदेश सचिव, सचिन गोयल
प्रदेश संगठन मंत्री और संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक
में कुंदन, दीपक, ज्ञानेश गुप्ता, विजेंद्र नेगी, अनूप सैनी, अनूप नेगी,
दिनेश बिष्ट, डीएस रावत, देशराज राणा, चारू जोशी, विजय गुप्ता, अनूप नेगी
आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।





