मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद गया पुल चौड़ीकरण को लेकर पूर्व मेयर ने की डीसी से मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। धनबाद गया पुल पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने एवं उसके चौड़ीकरण को लेकर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने मंगलवार को डीसी उमा शंकर सिंह से मुलाकात की। पूर्व मेयर ने उपायुक्त से कहा कि गया पुल के चौड़ीकरण के लिए पूर्व मध्य रेल के मंडल रेल प्रबंधक ने एक साल पहले ही नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दिया है। चौड़ीकरण में लगभग 5 करोड़ की राशि की आवश्यकता है। यदि रेलवे को यह पैसा देकर रेलवे से ही काम लिया जाए तो यह इस कार्य में आने वाली कई तरह की औपचारिकता से बचा जा सकता है। जिससे कम समय में अच्छा कार्य संपन्न हो सकता है। पूर्व मेयर अग्रवाल ने उपायुक्त को सुझाव दिया कि नगर निगम की 15 वें वित्त आयोग की राशि से रेलवे को फंड उपलब्ध कराकर शीघ्र इस कार्य को प्रारंभ कराया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि वे इस मामले को टॉप प्रायरिटी में रखकर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें