मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

कोडरमा में देर रात ईवीएम वज्र गृह हुआ सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोडरमा में देर रात ईवीएम वज्र गृह हुआ सील

कोडरमा। मतदान खत्म होने के बाद बुधवार को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ इवीएम व वीवीपैट मशीन को राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में बनाए गए वज्रगृह में जमा किया गया।उपायुक्त मेघा भारद्वाज की निगरानी में पोलिंग पार्टियों से इवीएम व वीवीपैट मशीन प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा ली गयी। इवीएम व वीवीपैट मशीन जमा करने का सिलसिला बुधवार देर रात तक जारी रहा। इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज के अलावा प्रेक्षक माल सिंह भयडिया, डीडीसी ऋतुराज, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, एसडीओ रिया सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर आदि मौजूद थे। रात लगभग 2.30 बजे उमीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वज्र गृह को सील किया गया। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनका परिणाम 23 नवम्बर को घोषित होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें