मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: सेक्टर ऑफिसर को दिया गया ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि

स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए

सेक्टर ऑफिसर प्रशासन की आंख व कान बनकर कार्य करें। चुनाव प्रक्रिया से

जुड़े जितने भी कार्य है, उन्हें चुनाव आयोग की हिदायतानुसार संपन्न करें।

हैंड बुक का अच्छी तरह से अध्ययन करें ताकि किसी भी प्रकार की आशंका ना

रहे। उपायुक्त राहुल नरवाल सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सेक्टर

ऑफिसर की बैठक लेकर दिशा निर्देश दे रहे थे।

उपायुक्त एवं

जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नरवाल ने कहा कि चुनाव को संपन्न करवाने में

सेक्टर ऑफिसर महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने कहा कि समूची चुनावी

प्रक्रिया में चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतों की पालना शत-प्रतिशत होनी

चाहिए। सभी के पास संबंधित बूथों का नक्शा होना चाहिए ताकि जरूरत पडऩे पर

संबंधित बूथों पर समय पर पहुंचने में आसानी हो।

उन्होंने कहा कि

सभी सेक्टर अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दें और

इस कार्य में किसी प्रकार की देरी एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निर्वाचन से पहले की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण होती है। अपने सूचना तंत्र

को मजबूत बनाए। सेक्टर ऑफिसर अपने सेक्टर के अधीन समस्त मतदान केन्द्रों

में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न करवाए। इस अवसर पर

सेक्टर ऑफिसर को मास्टर ट्रेनरों द्वारा चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ ईवीएम

व वीवीपैट का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर चुनाव नायब तहसीलदार राज

कुमार सहित जिला की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर ऑफिसर मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें