मेरे संपर्क में आए सभी लोग करवा लें टेस्ट : शिक्षा मंत्री
रांची। शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद भी फोन कर रिम्स प्रबंधन को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इससे पहले शिक्षा मंत्री जगन्नाथ सुबह में ट्वीट कर बताया कि विगत कुछ दिनों की व्यस्तता के कारण थोड़ा अस्वस्थ हैं और उपचार के लिए जा रहे हैं। इसी वजह से आज के सभी कार्यक्रम स्थगित करना पड़ रहा है।
बाद में एक अन्य ट्वीट में जगन्नाथ ने बताया कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव के इलाज के लिए भर्ती हुए हैं। उन्होंने अपील की है कि पिछले दिनों जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वह अपनी कोरोना जांच अवश्य करवा लें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों की कोरोना जांच पॉजिटिव आ चुकी हैं। इनमें पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ठीक हो चुके हैं।जबकि हाजी हुसैन अंसारी और अब जगन्नाथ महतो का इलाज रिम्स में चल रहा है।





