मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

हर पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले, यही सरकार की मंशा: परमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

हर पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले, यही सरकार की मंशा: परमार

- राज्यमंत्री परमार ने ग्राम कैथलाय से की 20वें दिन की विकास यात्रा की शुरुआत

भोपाल, 24 फरवरी । सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। आमजन तक सरकार की योजनाएँ पहुँचाने, सरकार द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी देने एवं पात्र लोगों को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से पांच फरवरी से निकाली जा रही विकास यात्राएँ जारी हैं।

यह बात शुक्रवार को स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार ने विकास यात्रा के 20वें दिन शाजापुर जिले की शुजालपुर विधानसभा के ग्राम कैथलाय में विकास यात्रा का शुभारंभ करते हुए कही। दिव्यांगजनों के संबंध में राज्य मंत्री परमार ने बताया कि 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्रायसिकल भारत सरकार की ओर से नि:शुल्क दी जायेगी। पहले मोटराईज्ड ट्रायसिकल के लिए दिव्यांग व्यक्ति को 17 हजार रुपये की राशि जमा कराना होता था, अब दिव्यांगजनों को राशि जमा कराने की आवश्यकता नहीं है।

परमार ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री परमार ने शुक्रवार को 20वें दिन की विकास यात्रा के दौरान विधानसभा शुजालपुर के ग्राम पंचायत केथलाय में लागत राशि 79 लाख 60 हजार रुपये से नवीन नल जल योजना अंतर्गत हुए विकास कार्यों एवं लागत राशि 7 लाख 49 हजार रुपये से नवनिर्मित पंचायत भवन बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण किया। परमार ने ग्राम केथलाय में "ऊर्जा साक्षरता अभियान कैलेंडर-2023" का विमोचन भी किया। ऊर्जा साक्षरता अभियान के अंतर्गत शाजापुर जिले में 1 लाख 25 हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता की है।

राज्य मंत्री परमार ने ग्राम पंचायत बोलाई में लागत राशि 2 करोड़ 27 लाख 22 हजार रुपये से मखावद बोलाई मार्ग से हनुमान मंदिर मार्ग तक बनने वाली 1.7 किमी लंबी सड़क के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। परमार ने ग्राम पंचायत बोलाई में लागत राशि 6 लाख 90 हजार रुपए से नव-निर्मित आँगनवाड़ी भवन केंद्र क्रमांक 01 एवं लागत राशि 6 लाख 90 हजार रुपये से नव-निर्मित आँगनवाड़ी भवन केंद्र क्रमांक 07 का लोकार्पण भी किया।

राज्य मंत्री परमार ने ग्राम बांगली में खेल मैदान, पानी का टैंकर तथा देवनारायण मंदिर में टीन शेड के लिए राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। विकास यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में राज्यमंत्री परमार ने शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया।

आज की विकास यात्रा शुजालपुर विधानसभा के ग्राम कैथलाय, टिटोड़ीखेड़ा (छिलोचा), मखावद, बोलाई एवं बांगली होते हुए ग्राम सिमरोल पहुँची। परमार ने विकास यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में ग्रामीण जनों को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और शासन की योजनाओं के लाभ लेकर अपने जीवन को सुलभ, समृद्ध और बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। इन सभी ग्रामों में राज्य मंत्री परमार ने उपस्थितजनों को स्वच्छता, ऊर्जा साक्षरता, प्लास्टिक मुक्ति तथा नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें