मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

हमारा हर एजेंडा राज्यवासियों के प्रति समर्पित है: सुदेश महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची/ गिरिडीह : राज्य की उन्नति के प्रति हमारी सोच और हमारा ध्येय व्यापक है। हमारा हर एजेंडा राज्य और राज्यवासियों के प्रति समर्पित है। लोकसभा चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी लोगों के प्रति हम अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। सुदूर गांवों में बसने वाले ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इससे लोकतंत्र को बल मिला है।शहर हो या गांव हमें सभी जगह के मतदाताओं ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है। उनकी सेवा और क्षेत्र का विकास हमारा दायित्व। हम इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने डुमरी और गिरिडीह विधानसभा में आयोजित आभार यात्रा के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने डुमरी और गिरिडीह विधानसभा की जनता का लोकसभा चुनाव में चंद्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में दिए जनादेश के लिए आभार प्रकट किया। हमारी कोशिश लोगों को सकारात्मक धारा से जोड़ने की है। राज्य को विकास के हर मापदंड पर आगे ले जाने की हमारी तैयारी है। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में हम काम करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर विस्थापन और भूमि अधिग्रहण के मुद्दों पर हमारे सांसद मुखरता के साथ जनता की आवाज़ बनेंगे।

स्व. बिनोद बिहारी महतो को सुदेश महतो ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू की हमेशा से यही सोच रही थी कि विकास की किरण जब तक अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचती है, तब तक इसके लिए लड़ाई लड़नी होगी और इस लड़ाई को लड़ने के लिए आजसू पार्टी का हर एक कार्यकर्ता तैयार है। उनके सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी राज्य के युवाओं पर है। युवा शक्ति के साथ मिलकर हम आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शहबादी, महासचिव यशोदा देवी, गिरिडीह जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो, सचिव संतोष महतो, अलाउद्दीन अंसारी, टिकैत महतो, जयलाल महतो, बिगन महतो, सुरेश महतो, लखन महतो, संजय साहू, कम्पू यादव, छक्कन महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें