मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में मुर्दे भी महफूज नहीं, चूहों ने कुतर डाला मोर्चरी में रखा शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धनबाद में मुर्दे भी महफूज नहीं, चूहों ने कुतर डाला मोर्चरी में रखा शव

धनबाद। देश की कोयला राजधानी धनबाद में अब मुर्दे भी महफूज नहीं रह गए हैं। जी हां, धनबाद जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहाँ के एक निजी अस्पताल 'असर्फी' में मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने बुरी तरह से कुतर दिया है।शर्मसार कर देने वाली यह सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली, वह अस्पताल पहुंच कर हंगामा करने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझा कर शांत कराया।जानकारी के अनुसार गिरिडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ निवासी बोधि मंडल बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।गुरुवार की सुबह जब मृतक का शव लेने उसके परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव की हालत देख वे सभी दंग रह गए। दरअसल मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने बुरी तरह से कुतर दिया था। मृतक के कान, नाक और पैर को चूहों ने कुतर डाला था। यह देख परिजन काफी आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें