मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

परिवहन मंत्री के आदेशाें पर पांच दिन बाद भी अमल नहीं, किसी भी अधिकारी पर नहीं हुई कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
परिवहन मंत्री के आदेशाें पर पांच दिन बाद भी अमल नहीं, किसी भी अधिकारी  पर नहीं हुई कार्रवाई

कैथल। कैथल में बीते शुक्रवार को हुई ग्रीवेंसिस कमेटी की बैठक के दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा अधिकारियाें के विरूद्ध कार्रवाई के लिए दिए गए आदेशाें पर पांच दिन बाद भी पालन नहीं हुआ है। विज ने शिकायत निवारण कमेटी की बैठक के दाैरान नगर परिषद के एक्सईएन समेत पांच विभागों के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। इन पर आरोप था कि इन अधिकारियों ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया गया 20 लाख रुपए का जुर्माना नहीं भरा था। पांच दिन बीत जाने के बाद भी इन पांचो अधिकारियों में से किसी के खिलाफ भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई और ना ही कोई कार्रवाई हुई है। ‌ अधिकारी डीसी कार्यालय से बैठक में हुई कार्यवाही के आदेशों की प्रति नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। संबंधित तीन विभागों ने आनन फानन में जुर्माने की राशि जमा करवा दी है, दो विभागों ने अभी तक किसी प्रकार के राशि जमा नहीं करवाई है। जुर्माने की राशि जमा करवाने वालों में नगर परिषद ने दो लाख 12 हजार रुपए, नागरिक अस्पताल ने दो लाख 45 हजार रुपए और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने तीन लाख 15 हजार रुपए जमा करवाए हैं। इनके अलावा जन स्वास्थ्य विभाग और पंचायत विभाग की तरफ से अभी तक कोई भी राशि जमा नहीं करवाई गई है।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उप-मंडल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि अभी तक उनके कार्यालय में डीसी कार्यालय की तरफ से मीटिंग के दौरान दिए गए आदेशों की प्रति नहीं पहुंची है। मीटिंग की प्रोसीडिंग के जो भी आदेश आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक तीन विभागों द्वारा जुर्माना राशि भरी गई है। डीएसपी मुख्यालय बीरभान ने बताया कि अभी तक प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से उन्हें कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही उनके पास कोई शिकायत आएगी उस संदर्भ में तुरंत संबंधित विभागों के जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें