मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : महिला ने सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : महिला ने सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजिडेंट्स सोसायटी में बुधवार को एक महिला ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रिचा गोयल के रूप में हुई है, जो सी-4 टावर में अपने परिवार के साथ रहती थीं। महिला लिफ्ट के जरिए सी-1 टावर की 13वीं मंजिल तक पहुंची थी। सोसायटी के गार्ड ने उसे जाते हुए देखा, लेकिन किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।

इसके कुछ ही देर बाद महिला ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिचा गोयल के पति राहुल गोयल अदानी गैस कंपनी में मैनेजर हैं और घटना के समय आगरा स्थित अपने गांव गए हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद वह फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें