मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार: आवेदकों को दो किलोवाट क्षमता तक के सोलर कनेक्शन अविलंब कराए उपलब्ध: रणजीत सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार,। ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य

घर मुफ्त बिजली योजना के आवेदकों को दो किलोवाट क्षमता तक के सोलर कनेक्शन

अविलंब उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की

कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में

लाई जाएगी।

रणजीत

सिंह चौटाला सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रदेशभर से

आए बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि हर माह की

पांच तारीख को बिजली पंचायत आयोजित की जाएगी। इस दौरान कनोह गांव के

ग्रामीणों द्वारा की गई एक शिकायत पर बाडोपट्टी बिजली विभाग के एसडीओ संदीप

के तबादले तुरंत करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाडवा ग्राम पंचायत द्वारा

रखी गई शिकायत का समाधान करते हुए ढाणियों में बिजली उपलब्ध करवाने

के लिए

बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने चौधरीवास गांव की 15 से

20 ढाणियों में पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाने को लेकर त्वरित आधार पर

कार्यवाही करने के लिए कहा।

ऊर्जा मंत्री के समुख उमरा, मिर्जापुर तथा

कई अन्य गांवों के ग्रामीणों द्वारा रखी गई शिकायत पर अधिकारियों को

निर्देश दिए कि जो बिजली के पोल स्थापित किए गए हैं, उन पर तुरंत बिजली की

लाइन बिछाकर लोगों को बिजली उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। धांसू गांव के

ग्रामीणों द्वारा भी बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित करवाने की मांग की, जिस पर

ऊर्जा मंत्री ने इस समस्या का भी समाधान करने के निर्देश दिए। बिजली पंचायत

कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ने न केवल बिजली विभाग से संबंधित बल्कि कई

अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को भी समाधान किया।

उन्होंने कापड़ो

के युवाओं की एक मांग को पूरा करते हुए गांव में जिम का सामान उपलब्ध

करवाने की बात कही। ऊर्जा मंत्री ने इस दौरान सबसे पहले महिलाओं की

समस्याओं का समाधान किया और उसके बाद दूर-दराज क्षेत्रों से आई विभिन्न

ग्राम पंचायत की समस्याओं का समाधान

किया। इसके उपरांत सभी शिकायतकर्ताओं

को गंभीरता से सुना और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी शिकायतों का

त्वरित आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बरवाला विधायक

जोगीराम सिहाग, पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, पूर्व मेयर गौतम

सरदाना, सहित बिजली व अन्य विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के कई गणमान्य

नागरिक उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें