मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में बदमाशों का एनकाउंटर : एक घायल, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत में बदमाशों का एनकाउंटर : एक घायल, तीन गिरफ्तार

-पुलिस ने किया फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासापानीपत। थाना इसराना क्षेत्र के गांव नौल्था के पास रविवार देर रात सीआईए-1 पानीपत एवं सोनीपत एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ की। एनकाउंटर में एक बदमाश शहमालपुर निवासी परमीत के पैर में गोली लगी। घायल को पानीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके तीन साथी देवेंद्र, साहिल और अमन को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए बदमाश वही हैं, जिन्होंने हाल ही में पानीपत सेक्टर-12 निवासी व्यापारी यशपाल गर्ग को धमकी दी थी कि वह बंबीहा गैंग के सदस्य हैं और ढाई करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। व्यापारी द्वारा कॉल बंद करने के बाद आरोपिताें ने एक वॉइस मैसेज भी भेजा था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया था।पुलिस अधिकारियों ने बताया किआरोपिताें के पास से दो विदेशी पिस्टल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह के अन्य सदस्य कहां छिपे हैं और उन्होंने किन वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें