मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

रोहतक में मुठभेड़ के बाद भाऊ गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रोहतक में मुठभेड़ के बाद भाऊ गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

घायल बदमाश का रिटोली गांव में शराब के ठेके पर फायरिंग में था शामिलरोहतक। राेहतक में एक बार फिर से पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में यूपी के बागपत निवासी मोहन के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मोहन भाऊ गैंग से संबंधित बताया जा रहा है और रिटोली गांव में हुई शराब के ठेके की फायरिंग के अपराध में शामिल होने की सूचना मिली है। फिलहाल उसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है।छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।रोहतक अपराध जांच शाखा नंबर एक को बुधवार की रात सूचना मिली थी कि कोई बदमाश सांपला में झज्जर मेरठ रोड पर बेरी रोड पुल के नीचे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे वहां पर घेर लिया और सरेंडर करने के लिए बोला। लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से 11 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें मोहन के दोनों पैरों में गोलियां लगी और उसे घायल अवस्था में काबू कर लिया। मौके से पुलिस ने एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मचारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। गनीमत यह रही कि बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से पुलिस कर्मचारियों का बचाव हो गया। यूपी का रहने वाला मोहन भाऊ गैंग से संबंधित बताया जा रहा है। जो की रिटोली गांव में हुई शराब के ठेके की पर फायरिंग के मामले में शामिल था। जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। इलाज से छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। जांच अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को पीजीआई में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें