मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )जिले के गुदड़ी के जंगल में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ हुई है । दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोली चली है । हालांकि अब तक किसी नक्सली के मारे जाने की खबर सूचना नहीं है । पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर संयुक्त रुप से नक्सल विरोधी अभियान चला रहा था। अभियान के दौरान शनिवार सुबह में गुदड़ी के जंगली क्षेत्र में चाईबासा जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ के संयुक्त दल का प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई )के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलाई गईं है । सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक एके 47 बरामद किया है । इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस मुख्यालय के एक वरीय अधिकारी ने खबर की पुष्टि की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें