मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़, इंस्पेक्टर की जैकेट पर लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत में पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़, इंस्पेक्टर की जैकेट पर लगी गोली

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार देर रात क्राइम यूनिट-1 और कुख्यात बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। गांव गौरड़ के खेतों में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान सीआईए इंस्पेक्टर राजीव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, क्राइम यूनिट-1 की टीम को सूचना मिली थी कि गांव गौरड़ के खेतों के पास दो संदिग्ध युवक हथियारों के साथ घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में कुख्यात बदमाश राजू उर्फ बांडा निवासी किडौली के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी संजय निवासी बहादुरगढ़ को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल और बर्फ तोड़ने वाला सुंआ बरामद किया है। घायल बदमाश राजू को इलाज के लिए खरखौदा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गिरफ्तार आरोपी संजय से लगातार पूछताछ की जा रही है।

मुठभेड़ के दौरान एक गोली सीआईए इंस्पेक्टर राजीव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर आकर लगी। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। राजू उर्फ बांडा पर हत्या, लूट, डकैती, गैंगवार, जेल एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत दर्जनभर से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी संजय पर भी बहादुरगढ़ और दिल्ली के रोहिणी थाना क्षेत्र में चोरी, लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

खरखौदा एसीपी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि क्राइम यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक हथियारों के साथ खेतों में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने जैसे ही उन्हें घेरने का प्रयास किया, उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें