मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस व उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ : पलामू में जेजेएमपी का नक्सली एनकाउंटर में ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख उसके साथी भाग निकले

मेदिनीनगर : पलामू जिले के सुदूरवर्ती रामगढ़ थानाक्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एरिया कमांडर महेश उर्फ महेश भुइयां को मार गिराया। वहीं, सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख अन्य उग्रवादी मौके से भाग निकले। मुठभेड़ चोरहट इलाके में हुई। फिलहाल सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान में जुट गई है। एसपी संजीव कुमार ने एरिया कमांडर महेश भुइयां के मारे जाने की पुष्टि की है। मुठभेड़ स्थल ज़िला मुख्यालय मेदिनीनगर से 32 किलोमीटर दूर है। मारा गया उग्रवादी महेश गढ़वा जिला के रमकंडा का रहने वाला था। करीब एक साल से वह जेजेएमपी का एरिया कमांडर था। इलाके में दहशत फैलाए हुए था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जेजेएमपी का दस्ता चोरहट इलाके में रुका हुआ है। सुरक्षाबल उन्हें गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी में लग गए। जैसे ही सुरक्षाबलों को उग्रवादियों ने देखा, उनपर फायरिंग करना शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से किए गए जवाबी कार्रवाई में महेश भुइयां मारा गया। मुठभेड़ काफी देर तक चली। रुक-रुककर उग्रवादियों की ओर से फायरिंग होती रही। फिलहाल सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान में जुट गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें