मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

रोहतक। आईएमटी क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि चोट लगने से दो और बदमाश भी घायल हो गए, जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। तीनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे और पिछले सप्ताह बलियाना में पिता-पुत्र की हत्या में शामिल थे। पुलिस ने आरोपित केों पास से अवैध हथियार भी बरामद किये हैं।

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव बलियाना में हुए पिता-पुत्र की हत्या के मामले में आरोपित आईएमटी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर अपराध जांच शाखा की टीम ने नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों को रुकने का ईशारा किया तो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कारवाई में पुलिस ने फायरिंग की और संजय को पैर में गोली लगी और तीनों वहां गिर गए। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया। युवकों की पहचान गांव बलियाना निवासी संजय, कसरेंटी निवासी वीरेंद्र और रोहित के रुप में हुई। घटना के बाद एफएसएल की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया और सबूत एकत्रित किये। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। डीएसपी राकेश मलिक का कहना है कि आरोपितों को पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें