मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

नूंह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गो तस्कर दबोचा,एंबुलेंस में कर रहे थे तस्करी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नूंह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गो तस्कर दबोचा,एंबुलेंस में कर रहे थे तस्करी

नूंह। नूंह जिले में मंगलवार अल सुबह पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक तस्कर को काबू कर लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार अपराध जांच शाखा नूंह के प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को गो-तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने नूंह-उटावड़ रोड पर गांव जयसिंहपुर के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। आरोपी राजस्थान नंबर की एंबुलेंस का इस्तेमाल कर गोवंश की तस्करी कर रहे थे।पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान हमास खान निवासी उटावड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, तीन खाली खोल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा चार गोवंश और एक ईको कार भी बरामद की गई है। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।मामले में नूंह सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में गो-तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें